मेरी उम्र 22 वर्ष है और मुझे पीरियड्स में बहुत तेज़ दर्द होता है। क्या दर्दनिवारक दवा खानी चाहिए ?

मेरी उम्र 22 वर्ष है और मुझे पीरियड्स में बहुत तेज़ दर्द होता है।

सवाल

मेरी उम्र 22 वर्ष है और मुझे पीरियड्स मेंबहुत तेज़ दर्द होता है। क्या दर्दनिवारक दवा खानी चाहिए?

जवाब

महिलाओं को हर महीने periods से गुजरना पड़ता है। यह चक्र हर महीने पुरे 7 दिन तक युहीं  चलता है। इन दिनों में महिलाओं को दर्द व अन्य कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कमर, पेट व पेट के निचले हिस्से, बदन दर्द जैसी परेशानी periods के normal लक्षण हैं लेकिन कई बार यह दर्द इतना तेज़ हो जाता है की हम बर्दाश्त नहीं कर पाते है और इस लिए दर्द से छुटकारा पाने के लिए दर्द निवारण दवाओं का सहारा लेते है। यह दर्द निवारक गोलियां दर्द से तो छुटकारा दिलाती हैं लेकिन अगर हर बार periods आने पर इसका ज्यादा use किया जाए तो इनके side effects भी हो सकते हैं।

periods में आखिर पेट दर्द क्यों होता है ?
periods के दौरान कमर और पेट के निचले हिस्से में असहनीय दर्द होने का कारण शारीरिक कमजोरी हो सकती है। खून की कमी से period रूक-रूक कर आने या Regular न होने से भी दर्द होता है। वहीं खान-पान का सहीं ना होना और ठंडा पानी पीने से भी दर्द हो सकता है। पीरियड्स में पेट दर्द होने के कई reasons हो सकते हैं जिनमे से प्रमुख कारण है periods जल्दी आने की या लेट होने की tablets लेना इसलिए आहार के द्वारा इनकी पूर्ति करनी जरूरी होती है नहीं तो अगले माह periods के दौरान परेशानी अधिक हो सकती है।

कई बार हारमोन की समस्या से भी ऐसी दिक्कतें आती हैं। अगर लगातार दर्द बना रहता है तो बिना देर किए किसी स्त्रीरोग विशेषज्ञ की सलाह लें।

Must Read :  मैं अपने बालों को ले कर बहुत चिंता मैं रहती हूं। मैं यह जानना चाहती हूं कि बालों को धोने के कितनी देर पहले हेयर ऑइल करना चाहिए।

मासिक धर्म के दर्द का घरेलू उपचार
पौष्टिक गुणों से भरपूर आहार खाने से शारीरिक कमजोरी दूर रहती है, जिससे आप periods के दौरान भीआपको energy मिलती है। इसलिए फल, दूध और हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें, जिनमें विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में होते हैं। डाइट में विटामिन बी, ई, सी और फोलेट जैसे कई supplements लेना भी फायदेमंद रहेगा।

1. पेट दर्द होने पर गर्म पानी की बोतल या थैली पेट के निचले हिस्से या दर्द वाली जगह पर रखें। इससे गंदगी व रूका रक्त बाहर निकल जाता है और दर्द से तुरंत राहत मिलती है।

2. कमर व बदन दर्द से राहत पाने के लिए जैतून और नारियल तेल को गुनगुना करके मसाज करने से राहत मिलती हैं।

3.  दर्द होने पर व्यायाम, योग या स्ट्रेचिंग का सहारा लिया जा सकता है लेकिन इस दौरान हल्का व्यायाम व स्ट्रैचिंग करें।

4. periods में होने वाले दर्द को कम करने के लिए 1 चम्मच हल्दी का पाउडर एक गिलास हल्के गरम दूध में मिलाकर पिए। हल्दी से शरीर में गर्मी बढ़ती है जिससे periods में होने वाली समस्याएं और दर्द से आराम मिलता है।

5.periods में आप अपने डेली खुराक में गरम पानी का सेवन करना शुरू कर दे। इससे पेट की असहनीय दर्द को आसानी से दूर किया जा सकता है।

6. periods के दर्द में आप गर्म पानी की सिकाई करें। यह एक दर्द के  कारगर उपाए है। गरम पानी की सिकायी से गर्भाशय की मांसपेशियों शांत हो जाती है जिससे दर्द में आराम मिलता है। इसके लिए आप रबड़ के बैग या किसी प्लास्टिक की बोतल में गरम पानी भर के उससे पेट के निचले हिस्से की सिकाई करे।

Must Read :  मुझे बताएं की महीनें मै सैक्स कितनी बार किया जाना चाहिए।

 

Ferry Khan

मेरा नाम फैरी खान है। मैंने Education में BCA किया है। बचपन से ही मुझे पढ़ने और लिखने का शौक रहा है। यही कारण है कि Blogging में बहुत समय से मेरी रूचि रही है। यह Blog मैंने मेरी ही जैसी अन्य लड़कियों और महिलाओं को कुछ जरूरी एवं उपयोगी जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू किया है। यह Blog आपको Personal Care, fashion, Love & Sex, relationships, Jobs & Career, Parenting, Some Interesting Stories के बारे में जानकारी देते हुए आपको सामाजिक एवं सांस्कृतिक रूप से सुदृढ़ बनाता है। इसके जरिए आप अपने अधिकारों को जानते हुए खुद को सही चुनाव के लिए तैयार कर सकती है।

Leave a Reply