आइये जाने कौन है भारत की मिस वर्ल्ड 2017

भारत की रहने वाली मानुषी छिल्लर ने miss world का 67वा ख़िताब अपने नाम कर लिया है में एक बार फिर अपनी खूबसूरती और समझदारी से सभी का दिल जीत लिया है। चीन के सनाया में आयोजित की गई miss world प्रतियोगिता में भारत की मिस India  मानुषी छिल्लर को miss world 2017 घोषित किया गया। इस competition में दुनियाभर की कई  सुंदरियों ने हिस्सा लिया था जिसमें मानुषी ने सभी को पीछे छोड़ते हुए miss world का खिताब अपने नाम किया। miss world मानुषी हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली हैं और medical student है।

 competition में दूसरे नंबर पर miss मेक्सिको रहीं जबकि तीसरे नंबर पर miss इंग्लैंड रहीं है। miss India मानुषी छिल्लर से फाइनल राउंड में जूरी ने सवाल पूछा था कि किस profession में सबसे ज्यादा salary मिलनी चाहिए और क्यों? इसके जवाब में मानुषी ने कहा, ‘मां को सबसे ज्यादा सम्मान मिलना चाहिए। इसके लिए उन्हें कैश में सैलरी नहीं बल्कि सम्मान और प्यार मिलना चाहिए। medical की पढ़ाई करते-करते मानुषी का selection miss India के लिए हुआ। अपने खान-पान से लेकर अपने looks body language और अपनी डॉक्टरी की पढ़ाई और classes के बीच में मैनेज करना मानुषी के लिए easy नहीं था। मानुषी की लाइफ काफी disciplined रही।

भारत की पिछली जितनी भी miss world रही हैं, चाहे वह प्रियंका चोपड़ा, एश्‍वया राय बच्‍चन या फिर डायना हेडन हों, उन्‍ही की तरह मानुषी भी बेहद खूबसूरत हैं। मानुषी ने इस दौरान 6 यार्ड की लंबी सीक्‍विन गाउन पहन रखी थी, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थीं।
मानुषी छिल्लर हरियाणा की हैं। देश में हरियाणा की गिनती सबसे खराब महिला-पुरुष अनुपात के लिए की जाती है। मानुषी सोनीपत के भगत फूल सिंह गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज फॉर वूमेन की छात्रा रह चुकी हैं।

Must Read :  जान‍िए उल्‍लूओं से जुड़े द‍िलचस्‍प फैक्‍ट।

 

मानुषी के पिता डाक्टर मित्र बसु छिल्लर DRDO में वैज्ञानिक हैं। जबकि मां डाक्टर नीलम छिल्लर न्यूरो केमिस्ट्री में हेड ऑफ डिपार्टमेंट हैं।

मानुषी एक ट्रेंड कुचिपुड़ी डांसर हैं। उन्होंने राजा और राधा रेड्डी जैसे नामचीन गुरुओं से नृत्य प्रशिक्षण लिया है।

मानुषी नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा का भी हिस्सा रह चुकी हैं। उन्हें खाली वक्त में तैराकी और पेंटिंग पसंद है. उनकी कविता में भी रुचि है।

मानुषी इंग्लिश में दक्ष हैं। उन्होंने कक्षा 12 में अंग्रेजी की ऑल इंडिया सीबीएसई टॉपर हैं।

 

miss world  बनना मानुषी के बचपन का सपना था। एक interview में उन्होंने कहा, ‘बचपन में, मैं हमेशा से इस competition में हिस्सा लेना चाहती थी और मुझे यह कभी नहीं पता था कि मैं यहां तक पहुंच जाऊंगी। अब मिस वर्ल्ड का खिताब जीतना केवल मेरा ही नहीं बल्कि मेरी फैमिली और दोस्तों का भी सपना बन गया था।’ मिस वर्ल्ड में जाने से पहले मानुषी समाजसेवा के कार्यों से भी जुड़ी रही हैं। उन्होंने महिलाओं की माहवारी के दौरान हाइजीन से संबंधित एक कैंपेन में करीब 5000 महिलाओं को जागरूक किया है। 

Ferry Khan

मेरा नाम फैरी खान है। मैंने Education में BCA किया है। बचपन से ही मुझे पढ़ने और लिखने का शौक रहा है। यही कारण है कि Blogging में बहुत समय से मेरी रूचि रही है। यह Blog मैंने मेरी ही जैसी अन्य लड़कियों और महिलाओं को कुछ जरूरी एवं उपयोगी जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू किया है। यह Blog आपको Personal Care, fashion, Love & Sex, relationships, Jobs & Career, Parenting, Some Interesting Stories के बारे में जानकारी देते हुए आपको सामाजिक एवं सांस्कृतिक रूप से सुदृढ़ बनाता है। इसके जरिए आप अपने अधिकारों को जानते हुए खुद को सही चुनाव के लिए तैयार कर सकती है।

Leave a Reply