आइये जाने कम उम्र में सैक्स करने से होने वाले नुकसानों के बारे में

  • Post author:
  • Post category:Sex
  • Post comments:0 Comments
  • Reading time:1 mins read

 

आइये जाने कम उम्र में सैक्स करने से होने वाले नुकसानों के बारे में

आजकल collage going लड़के -लडकियां आपस में इतने frank हो जाते है की कब उनमे दोस्ती से प्यार हो जाता है और कब वो एक -दूसरे से आकर्षित होकर sex संबंध बना बैठते है पता ही नहीं चलता। कम उम्र में sex की सही जानकारी नहीं होने के कारण लड़के -लड़कियाँ safety का ध्यान नहीं कर पाते है और जिसके कारण उन्हें है यौन सं‍चारित संक्रमण/रोग (एसटीडी), हर्पिज, एचआईवी एड्स सहित अन्य यौन संचारित बीमारियां होने की संभावना सबसे अधिक होती। और कम उम्र में शारीरिक संबंध बनाने के कारण सबसे ज़्यादा नुकसान लड़कियों को होता है। इसलिए कम उम्र में sex करना बहुत हानिकारक होता है। चलिए जानते है कम उम्र में sex करने से क्या -क्या नुकसान होते है।

गर्भाशय का कैंसर-

एक Research के अनुसार कम उम्र में शारीरिक संबंध बनाने वाली महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा कैंसर (cervical cancer) का खतरा बढ़ जाता है। कम उम्र की महिलाओं पर किए गए शोध में शोधकर्ताओं ने पाया कि शारीरिक संबंध बनाने के बाद इन महिलाओं के शरीर में यौन संचारित विषाणुओं (sexually transmitted virus) की संख्या बढ़ गई जो सर्वाइकल कैंसर का कारण बनती है। इसीलिए कम उम्र में सेक्स करना नुकसानदायक होता है।

अनैच्छिक गर्भधारण का खतरा-

आमतौर पर लड़कियों को 12 साल की उम्र में periods शुरू हो जाता है। एक बार periods शुरू होने के बाद कोई भी लड़की शारीरिक संबंध बनाने के बाद गर्भधारण कर सकती है। कम उम्र में लड़कियों को इस बारे में कोई जानकारी नहीं होती है इसलिए वे pregnancy का ध्यान करे बिना ही sex कर लेती है। इस लिहाज से कम उम्र में सेक्स करने के नुकसान हो सकते हैं क्योंकि सेक्स करते समय क्या सावधानियां बरतनी चाहिए, यह उस समय लड़की या लड़के दोनों को नहीं मालूम होता है। की क्या करना है और कैसे करना है।

Must Read :  क्या होता है औनलाइन सेक्स फैंटेसी ?

 मस्तिष्क का विकास नहीं होना- 

कम उम्र के लड़के लड़कियों का दिमाग पूरी तरह विकसित नहीं होता है और इसी उम्र में शारीरिक संबंध बनाने से दिमाग पर नकारात्मक असर पड़ता है जिसके कारण शरीर एवं मस्तिष्क दोनों का विकास रूक जाता है। हजारों लोगों पर किए गए शोध में शोधकर्ताओं ने पाया कि समय से पहले सेक्स करने के कारण लड़के और लड़कियों का व्यवहार अधिक उम्र में सेक्स करने वाले लोगों की अपेक्षा अधिक उत्तेजक होता है। इसके अलावा उनके मस्तिष्क एवं छोटे छोटे प्रजनन ऊतकों में भी इंटरकोर्स करने के बाद बड़ा परिवर्तन होता है जिसके कारण मस्तिष्क एवं बॉडी का विकास प्रभावित होता है। यही कारण है कि कम उम्र में sex करना हानिकारक होता है।

Ferry Khan

मेरा नाम फैरी खान है। मैंने Education में BCA किया है। बचपन से ही मुझे पढ़ने और लिखने का शौक रहा है। यही कारण है कि Blogging में बहुत समय से मेरी रूचि रही है। यह Blog मैंने मेरी ही जैसी अन्य लड़कियों और महिलाओं को कुछ जरूरी एवं उपयोगी जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू किया है। यह Blog आपको Personal Care, fashion, Love & Sex, relationships, Jobs & Career, Parenting, Some Interesting Stories के बारे में जानकारी देते हुए आपको सामाजिक एवं सांस्कृतिक रूप से सुदृढ़ बनाता है। इसके जरिए आप अपने अधिकारों को जानते हुए खुद को सही चुनाव के लिए तैयार कर सकती है।

Leave a Reply